बिहारशरीफ, मार्च 11 -- फोटो : एकंगर जेडीयू-एकंगरसराय के गड़ेरिया बिगहा गांव में बुधवार को गरीबों के बीच वस्त्र का वितरण करते कौशल यादव। एकंगरसराय, निज संवाददाता। निशांत कुमार के जदयू की सदस्यता ग्रहण करने से कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गयी है। लोगों ने उन्हें जदयू की कमान सौंपने के साथ बिहार का मुख्यमंत्री बनाने की मांग की है। इस अवसर पर बुधवार को गड़ेड़िया बिगहा गांव में सैकड़ों गरीब, दलित, विधवा व दिव्यांग महिलाओं व पुरुषों के बीच जदयू नेता कौशल यादव ने साड़ी व अन्य वस्त्रों का वितरण किया। उन्होंने कहा कि निशांत कुमार पार्टी व प्रदेश का नेतृत्व करने के योग्य हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...