रांची, मार्च 1 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। बिहार के मुख्यमंत्री एवं जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार का 75वां जन्मदिवस राजधानी के बीआईटी मोड़ स्थित प्रदेश जदयू कार्यालय में मनाया गया। मौके पर प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद खीरू महतो ने केक काटकर सभी कार्यकर्ताओं को खिलाया। खीरू महतो ने प्रार्थना की है कि वे दीर्घकाल तक बिहार और देश को अपनी सेवा प्रदान करें। उन्होंने नीतीश कुमार के दीर्घायु जीवन और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की है। मौके पर जदयू नेता डॉ आफताब जमील, भगवान सिंह, सागर कुमार, धर्मेंद्र तिवारी, शिवानी लता, उपेन्द्र सिंह, मनोज सिंह सहित कई कार्यकर्ताओं ने उपस्थित रहकर जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.