जमुई, अप्रैल 16 -- झाझा । निज संवाददाता भारतरत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के मौके पर जदयू परिवार द्वारा भी उक्त महापुरुष को श्रद्धा व सम्मान के साथ स्मरण किया। इस अवसर पर झाझा स्थित प्रखंड जदयू कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष राकेश कु. दास की अगुवाई में आहूत जयंती कार्यक्रम में सभी पार्टीजनों ने सर्वप्रथम बाबासाहेब के तैल चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया। इसके उपरांत वरिष्ठ पार्टीजनों ने बाबासाहेब के व्यक्तित्व, कृतित्व के साथ-साथ दबे कुचले लोगों समेत देश के हर नागरिक के हित व अधिकारों को संविधान के तहत दिए गए कानूनी संरक्षण का बखान किया। श्री दास ने कहा कि सांगठनिक शक्ति और शिक्षा को विकास व प्रगति का मूलाधार मानने वाले बाबासाहेब का हमेशा यही कहना था कि शिक्षा उस शेरनी का दूध जिसे जो पिएगा वह दहाड़ेगा। यह भी पढ़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.