बिहारशरीफ, दिसम्बर 15 -- जदयू कार्यकर्ताओं ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की मनायी पुण्यतिथि फोटो : जदयू : बिहारशरीफ जिला जदयू कार्यालय में सोमवार को देश के प्रथम उपप्रधानमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की पुण्यतिथि में शामिल जिला प्रवक्ता भवानी सिंह व अन्य। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिला जदयू कार्यालय में सोमवार को कार्यकर्ताओं ने भारत के प्रथम उपप्रधानमंत्री व गृहमंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की पुण्यतिथि मनायी। उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। जिला प्रवक्ता भवानी सिंह ने कहा कि देश की एकता व अखंडता को मजबूत करने में पटेल जी की अतुलनीय योगदान रहा है। मौके पर विनोद प्रसाद सिंह, अरविंद कुमार, संजय पासवान, योगेंद्र कुमार, भारत मानस, जीतेंद्र मोहन, सुरेंद्र पासवान व अन्य मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...