दरभंगा, मार्च 25 -- अलीनगर। सीएम नीतीश कुमार के चौथी बार जदयू का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर मंगलवार को अलीनगर के जदयू कार्यकर्ताओं ने प्रखंड अध्यक्ष मुस्लिम आजाद के नेतृत्व में एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई। मौके पर श्री आजाद ने कहा कि सीएम श्री कुमार के नेतृत्व में केवल पार्टी मात्र को मजबूती नहीं मिली है, बल्कि बिहार का कायाकल्प हुआ है। आज बिहार जिस तरह से लगातार विकास की गाथा लिख रहा है उससे अन्य राज्य भी प्रभावित होकर इनकी तरह काम कर रहे हैं। मौके पर कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.