हाजीपुर, फरवरी 27 -- महुआ,एक संवाददाता। जदयू कार्यकर्ताओं की एक आपात बैठक गुरुवार को महुआ के लोहसारी रोड स्थित एक भवन पर हुई। जिसमें प्रखंड अध्यक्ष के चुनाव में लापरवाही बरतने और कार्यकर्ताओं को सूचना नहीं देने का आरोप लगाया। इसके साथ ही उन्होंने प्रखंड अध्यक्ष का पुनः नए सिरे से चुनाव कराने की मांग भी की। पार्टी नेता मुन्ना अंसारी की अध्यक्षता और अर्जुन सिंह कुशवाहा के संचालन में ढाई घंटे तक बैठक कर घोर मंथन किया गया। बैठक में उपस्थित अर्जुन पटेल, विकास पटेल, अजय कुशवाहा, सुमन कुमार, रामबालक सिंह, इम्तियाज, राजेश कुमार, अनिल सिंह आदि ने आरोप लगाया कि बीते दिन प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव चुपचाप से कराया गया। जिसमें किसी भी क्रियाशील सदस्य और सक्रिय कार्यकर्ताओं को सूचना नहीं दी गई। उन्होंने यह भी कहा कि यह चुनाव पार्टी के क्रियाकलापों के विरु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.