जदयू कार्यकर्ताओं ने परिवहन मंत्री का किया स्वागत
भागलपुर, मई 24 -- भागलपुर । बिहार के परिवहन विभाग के मंत्री दामोदर रावत के भागलपुर आगमन पर जदयू के जिलाध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता के नेतृत्व में एनडीए कार्यकर्ताओं एवं नेताओं ने उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बिहार सरकार द्वारा संचालित योजनाओं तथा विकास कार्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। मंत्री ने सभी कार्यकर्ताओं एवं नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए संगठन की मजबूती एवं जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की बात कही। मौके पर सुल्तानगंज विधायक प्रो. ललित नारायण मंडल, कहलगांव विधायक इं शुभानंद मुकेश, भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष शाह, सुड्डू साईं, कार्यालय प्रभारी प्रदीप कुशवाहा समेत अन्य लोग थे। यह भी पढ़ें- परिवहन मंत्री का जदयू कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत यह भी पढ़ें- आज परिवहन मंत्री का किया जाएगा नागरिक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.