भागलपुर, मार्च 25 -- भागलपुर। नीतीश कुमार के जदयू के पुन: राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं में हर्ष है। सुल्तानगंज के विधायक ललित नारायण मंडल ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में पार्टी राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक प्रभावशाली भूमिका निभा सकेगी। विधान पार्षद विजय सिंह ने कहा कि यह निर्णय पार्टी कार्यकर्ताओं के मनोबल को और ऊंचा करेगा। कहलगांव विधायक शुभानंद मुकेश और विधान पार्षद संजीव सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार के पुनः राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलेगी। पूर्व सांसद कहकशां परवीन ने कहा कि यह हम सभी के लिए गर्व का क्षण है। जदयू जिलाध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता के अलावा सुड्डू साईं, विभूति गोस्वामी, शैलेन्द्र तोमर, विनय सिंह, प्रदीप कुशवाहा, राकेश ओझा, अशोक कुमार आलोक, धनंजय मंडल आदि ने हर्ष व्यक्त किया।

हिंदी हिन्दुस्...