हजारीबाग, मार्च 9 -- जदयू कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी हजारीबाग हमारे प्रतिनिधिराज्यसभा सांसद खीरू महतो को निर्विरोध पुन: प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर जदयू कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताया कि प्रदेश अध्यक्ष खीरु महतो के अगुवाई में झारखंड जनता दल यूनाइटेड बूथ से राज्य तक मजबूत होगा। मौके पर जिला अध्यक्ष सह झारखंड आंदोलनकारी चंद्र मोहन पटेल, जिला प्रवक्ता राकेश ठाकुर, बरकट्ठा विधानसभा प्रभारी अर्जुन मेहता, वरिष्ठ नेता राकेश गुप्ता महिला नेत्री खुशबू कुमारी आदि शामिल हैं।फोटो कैप्शनएएम 2 खीरु महतो बधाई देते जदयू नेता
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.