जदयू कला संस्कृति एवं खेल प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर हर्ष
पूर्णिया, सितम्बर 27 -- धमदाहा, एक संवाददाता। धमदाहा नगर पंचायत के वार्ड नंबर 11 निवासी मनीष राय को जनता दल यूनाइटेड के कला संस्कृति एवं खेल प्रकोष्ठ का पूर्णिया जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। उनके मनोनयन की जानकारी मिलने के बाद धमदाहा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में हर्ष है। बताया गया कि जदयू कला संस्कृति एवं खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कृष्णा पटेल की ओर से 24 सितंबर 2026 को जारी 52 लोगों की सूची में मनीष राय को पूर्णिया जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। मनीष राय धमदाहा निवासी राम पुकार राय के पुत्र हैं। उनके मनोनयन पर जदयू के युवा कार्यकर्ताओं ने खुशी जताते हुए कहा कि मनीष राय सक्रिय और जुझारू युवा हैं। उनके जिलाध्यक्ष बनने से संगठन को मजबूती मिलने की उम्मीद कार्यकर्ताओं ने जताई। अपने मनोनयन पर मनीष राय ने जदयू कला संस्कृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.