जदयू अध्यक्ष बनने पर नीतीश कुमार को बधाई : प्रमोद
पटना, मार्च 24 -- सहकारिता तथा पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार चंद्रवंशी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को चौथी बार जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर उन्हें बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि बिहार में उनके 21 वर्षों के शासनकाल में सुशासन की मजबूत सरकार कायम हो सकी। भाजपा के साथ गठबंधन कर उन्होंने कानून व्यवस्था को सशक्त बनाने से लेकर सड़क, बिजली, जल आपूर्ति जैसी आधारभूत संरचनाओं के अभूतपूर्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला सशक्तीकरण जैसे क्षेत्रों में भी उनके प्रयासों से बिहार ने नई ऊंचाइयां प्राप्त की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.