जदयू अध्यक्ष का बयान हैरान करने वाला : गगन
पटना, मई 20 -- प्रदेश राजद प्रवक्ता चितरंजन गगन ने जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा पर पलटवार किया है। बुधवार को जारी बयान में राजद नेता ने कहा कि उन्हें नहीं भूलना चाहिए कि जिस राजद शासनकाल को वे जंगलराज कह रहे हैं, उस समय वे राजद के ही सदस्य थे। 2005 में विधानसभा का चुनाव भी वे राजद उम्मीदवार के रूप में ही लड़े थे। दरअसल तेजस्वी यादव द्वारा कोई भी मुद्दा क्यों न उठाया जाए, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष द्वारा केवल डेट बदलकर रटा-रटाया बयान दिया जाता है। इसलिए उनके द्वारा दिए जा रहे बयानों को देखकर हैरानी होती है। आरोप लगाया कि जदयू का पूर्णतः भगवाकरण हो गया है और दल का अस्तित्व अब केवल कागजी रह गया है फिर भी उसके प्रदेश अध्यक्ष जैसे सम्मानित और जिम्मेदार पद पर बैठे हुए व्यक्ति द्वारा नेता प्रतिपक्ष के खिलाफ दिए गए बयान को तथ्यात्मक और मर्याद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.