बिहारशरीफ, जुलाई 31 -- जदयू अगस्त में चलाएगा जागरूकता अभियान सरमेरा, निज संवाददाता। जदयू नेता विजय प्रसाद ने गुरुवार को बताया कि गांवों, टोलों व महादलित बस्तियों में अगस्त माह में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान लोगों को सरकार की योजनाओं व उपलब्धियों के बारे में बताएंगे। उनकी समस्याओं के समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा। जदयू नेता बीरबल प्रसाद, संजय सिंह, राजेंद्र यादव, टेनी पासवान, शक्ति कुमार व अन्य ने कहा कि अभियान में लोगों को पार्टी से भी जोड़ा जाएगा। (सरमेरा से श्यामदेव सिंह यादव)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...