पटना, फरवरी 28 -- जदयू महिला प्रकोष्ठ की ओर से 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस समारोह का आयोजन किया जाएगा। शनिवार को इस संबंध में जदयू प्रदेश दफ्तर में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान कुशवाहा ने कहा कि महिलाओं के सामाजिक उत्थान एवं आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जो कार्य किए हैं, उनकी मिसाल दुनिया भर में दी जाती है। इसलिए महिला प्रकोष्ठ के सभी साथियों से आह्वान है कि 8 मार्च को आयोजित अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम को जोर-शोर से सफल बनाने में जुटें तथा इसके माध्यम से महिला सशक्तीकरण की दिशा में पिछले 21 वर्षों की ऐतिहासिक उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं। मौके पर डॉ. भारती मेहता, डॉ. रंजू गीता, श्वेता विश्वास, प्रदेश प्रवक्ता अंजुम आरा एवं यास्मिन खान उपस्थित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.