मथुरा, जनवरी 12 -- सनातन संस्कृति के संरक्षण व हिंदू एकता के लिए सोमवार को गिरिराज मुखारविंद मंदिर जतीपुरा से हिंदू चेतना यात्रा का भव्य शुभारंभ हुआ। यात्रा गांठौली, सकरवा, देवसेरस, महरौली, पलसों, नीमगांव एवं राधाकुंड आदि गांवों से होकर अड़ींग में संपन्न हुई। इसमें कार्यकर्ताओं ने भक्तिमय वातावरण में भारत मां की आरती उतारी एवं सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ किया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सहसंपर्क प्रमुख डॉ. हरीश रौतेला ने कहा कि यह चेतना यात्रा पूरे राष्ट्र में हिंदुत्व का संदेश पहुंचाएगी। विभाग प्रचारक पारस पथ ने बताया कि मथुरा विभाग के तीनों जिलों में 15 जनवरी से 15 फरवरी तक विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित होंगे। कथावाचक गिरधर गोपाल महाराज ने हिंदुत्व रक्षा में संत समाज एवं संघ की भूमिका महत्वपूर्ण बताई। जिला प्रचारक कुश चाहर ने कहा कि कोसी जिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.