आगरा, अप्रैल 6 -- चतुर्थ रजत मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को होटल ताज कन्वेंशन और होटल ट्राइडेंट के बीच मुकाबला हुआ। रोमांचक मैच में होटल ताज कन्वेंशन ने होटल ट्राइडेंट को सात रन से हराकर जीत दर्ज की। होटल ताज कन्वेंशन के जतिन राजावत को 57 रन बनाने और एक विकेट लेने पर मैन ऑफ द मैच चुना गया। द इंटरनेशनल स्कूल आगरा के मैदान पर सुबह टॉस होटल ट्राइडेंट ने जीता और पहले फील्डिंग का फैसला किया। 15 ओवर के मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए होटल ताज कन्वेंशन ने सात विकेट के नुकसान पर 198 रन बनाए। जवाब में होटल ट्राइडेंट ने 15 ओवर में चार विकेट पर 191 रन बनाए। इस तरह होटल ताज कन्वेंशन ने मैच सात रन से जीत लिया।होटल ट्राइडेंट के सुमित को 43 रन बनाने पर सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और होटल ताज कन्वेंशन के पंकज को दो विकेट लेने पर सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज घ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.