सिमडेगा, फरवरी 9 -- बोलबा, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय स्थित गंझूटांड़ मैदान में जतरा मेला का आयोजन 12 फरवरी से शुरु होगी। जो 15 फरवरी तक चलेगा। जतरा मेला को सफल बनाने को लेकर ग्राम सभा अध्यक्ष मोतीराम सेनापति की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में थाना प्रभारी देवीदास मुर्मू, मुखिया सुरजन बड़ाईक, पंचायत सचिव अजीत कुमार, एएसआई सुनील टोप्पो सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक पदाधिकारी उपस्थित थे। मौके पर मुखिया ने कहा कि जतरा मेला के दौरान किसी भी प्रकार के मादक पदार्थों की बिक्री, सेवन एवं जुआ गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। बैठक में संचालित लाइसेंसी अंग्रेजी शराब दुकापर ही करने नाबालिगों को शराब की बिक्री नहीं करने की सख्त निर्देश दिया गया। वहीं नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित संचालक के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी गई। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.