जतकौली में महिला के साथ मारपीट और जानलेवा हमला का केस दर्ज
हाजीपुर, अप्रैल 18 -- वैशाली। संवाद सूत्र थाना क्षेत्र के जतकौली गांव में एक महिला के साथ मारपीट, जानलेवा हमला और लूटपाट का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता आशा देवी ने वैशाली थाने में प्राथमिकी दर्ज कराया है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, 15 अप्रैल की सुबह करीब 9 बजे गजेन्द्र राय उनके खेत में लगे केले के पेड़ों को काट रहा था। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपी गजेन्द्र राय ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि उसने बाल पकड़कर जमीन पर पटक दिया और डंडे से बेरहमी से पिटाई की,साथ ही उनके कपड़े भी फाड़ दिए। शोर सुनकर आरोपी के परिवार के अन्य सदस्य पुतुल देवी,विक्की राय, विशाल राय, विक्रम कुमार और सीमा कुमारी भी मौके पर पहुंच गए और सभी ने मिलकर हथियारों के साथ हमला कर दिया। यह भी पढ़ें- मकान के विवाद को लेकर घर में घुसकर की फायरिंग का आरोप इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.