साहिबगंज, अप्रैल 8 -- साहिबगंज। जणगणना 2027 को लेकर फिल्ड ट्रेनर का प्रशिक्षण बुधवार को विकास भवन के पास स्थित जिला पंचायती राज कार्यालय सभागार में शुरू हुआ। मौके पर राज्य से नियुक्त दो मास्टर ट्रेनर डीएसओ जेके मिश्रा व डीएसई कुमार हर्ष ने फिल्ड ट्रेनरों को प्रशिक्षण दिया। 22-22 की संख्या में दो बैच में फिल्ड ट्रेनरों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। पहला बैच का प्रशिक्षण 10 अप्रैल तक चलेगा। दूसरे बैच का प्रशिक्षण 11 से शुरू होकर 13 अप्रैल तक चलेगा। फिल्ड ट्रेनर के रूप में जिले के पीजीटी टीचर को राज्य से प्रतिनियुक्त किया गया है। आबादी के हिसाब से फिल्ड ट्रेनर चयनित किया गया है। जनगणना को लेकर जिले के नौ चार्ज यानी ब्लाक एवं तीन शहरी चार्ज बनाया गया है। संभावना है कि प्रथम चरण में आगामी 15 मई से 15 जून तक हाउस लिस्टिंग यानी नम्बरिंग का काम शु...