खगडि़या, मई 19 -- खगड़िया । नगर संवाददाता जनगणना कार्य निदेशालय के असिस्टेंड डायरेक्टर विजय कुमार चौधरी ने मंगलवार को शहर के थाना रोड मे जनगणना कार्य का भौतिक सत्यापन किया। इस दौरान नगर क्षेत्र अंतर्गत प्रगणक और पर्यवेक्षक के कार्य को उन्होंने सराहा। कहा कि और बेहतर कार्य करें। जिससे शत प्रतिशत जनगणना का कार्य हो सके। वहंी चार्ज अधिकारी एवं सभी फील्ड ट्रेनर, सभी पर्यवेक्षक, प्रगणक आदि भी मौके पर मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...