देवघर, जून 25 -- मधुपुर,प्रतिनिधि। प्रखंड के पटवाबाद मैदान में अल फलाह और अल खिदमत फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित पटवाबाद प्रीमियर लीग सीजन-चार क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला बुधवार को खेला गया। रोमांचक फाइनल में ए वन जड्डू इलेवन ने अचीवर टाइटंस को छह विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। फाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर जड्डू इलेवन ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी अचीवर टाइटंस की टीम जड्डू इलेवन की कसी हुई गेंदबाजी के सामने टिक नहीं सकी। पूरी टीम सभी विकेट खोकर मात्र 58 रन ही बना सकी। 59 रन के आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी ए वन जड्डू इलेवन ने मात्र 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और मैच अपने नाम कर लिया। टीम के बल्लेबाजों ने संयम से खेलते हुए जीत सुनिश्चित की। मैच के बाद हुए पुरस्कार वितरण समारोह में ...