नई दिल्ली, अगस्त 28 -- भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज के दौरान रवींद्र जडेजा का एक ऐसा आंकड़ा सामने आया था जिसने हर किसी को हैरान कर दिया था। जडेजा ने 2021 से टेस्ट क्रिकेट में 88 नो बॉल डाली, जो किसी भी स्पिनर द्वारा सबसे अधिक है। मगर अब इससे ज्यादा हैरान कर देने वाला आंकड़ा इंग्लैंड-पाकिस्तान टेस्ट सीरीज के बीच आया है। इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच तीन टेस्ट मैच की सीरीज का दूसरा मुकाबला लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेला जा रहा है। मैच के पहले दिन पाकिस्तान ने मेजबानों के 9 विकेट 243 के स्कोर पर गिराकर शुरुआत तो जोरदार की, मगर इस दौरान उन्होंने 10 नो बॉल डाली जो चर्चा में आ गई। ऐसे में क्रिकबज ने कुछ आंकड़े शेयर किए जिसने हर किसी का दिमाग घुमाकर रख दिया। पाकिस्तान ने इस साल कुल 6 ही टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें वह 60 से अधिक नो बॉल डाल चुका है। ...