गुवाहाटी, सितम्बर 29 -- भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने मंगलवार को कहा कि रविंद्र जडेजा की एकदिवसीय विश्व कप की उम्मीदें अभी खत्म नहीं हुई हैं क्योंकि 2027 विश्व कप के लिए टीम अपने स्पिन विकल्पों को मजबूत करने के दौरान इस अनुभवी ऑलराउंडर की बल्लेबाजी क्षमता के साथ अक्षर पटेल की उपयोगिता का भी आकलन कर रही है।जडेजा के लिए खुले हैं 2027 वर्ल्ड कप के दरवाजे अफगानिस्तान के खिलाफ घरेलू और इंग्लैंड के खिलाफ उसकी सरजमीं पर हुई शृंखला नहीं खेलने वाले 37 वर्षीय जडेजा ने तिरुवनंतपुरम में वेस्टइंडीज के खिलाफ एकदिवसीय टीम में वापसी की। हालांकि वह इस मुकाबले में कोई विकेट नहीं ले सके और अपने पूरे 10 ओवर में 54 रन दिए।अक्षर अभी एशियाई खेलों में व्यस्त हैं और भारत 2027 विश्व कप की तैयारियों के तहत आगामी शृंखलाओं में अपने विकल्पों का आकलन करे...