जमशेदपुर, मई 14 -- जमशेदपुर।आनंद मार्ग प्रचारक संघ का गदरा आनंद मार्ग जागृति कैंपस में महिला स्वयंसेवक प्रशिक्षण शिविर के प्रथम दिन प्रशिक्षक ने बारी-बारी से भगवान श्रीश्री आनंदमूर्ति के प्रतिकृति पर माला दिया। ,फिर कार्यक्रम की शुरुआत हुई बौद्धिक क्लास में मुख्य प्रशिक्षक अवधूतिका आनंदसाधिका आचार्या ने कहा कि जड़ वस्तु के प्रति अत्याधिक आकर्षण के कारण अवसाद रोग (डिप्रेशन) का जन्म होता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार लगभग 34 करोड़ से अधिक अवसाद रोग के मरीज पूरी दुनिया में है। भारतीय जनसंख्या का लगभग 6 करोड़ लोग अवसाद रोग से ग्रस्त हैं। अवसाद रोग के कारण की चर्चा करते हुए अवधूतिका आनंदसाधिका आचार्या ने कहा कि मनुष्य के जीने का ढंग बदल गया, व्यक्ति आत्मसुख तत्व से ग्रस्त हो स्वार्थी हो गया। यह भी पढ़ें- आनंद मार्ग के महिला विभाग का पांच...