छपरा, मई 9 -- - हल्की आंधी में ही धराशायी हो रहे बड़े पेड़ - सड़क, स्कूल और रिहायशी इलाकों में खड़े कमजोर पेड़ बने खतरा पेज चार की लीड छपरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। सारण जिले में हर वर्ष लाखों पौधे लगाए जा रहे हैं, लेकिन उनके रखरखाव की समुचित व्यवस्था नहीं होने से अब वही पेड़ लोगों के लिए खतरा बनते जा रहे हैं। जिले में हाल के दिनों में आई तेज आंधी और बारिश के दौरान कई बड़े पेड़ गिर गए। विशेषज्ञों और स्थानीय लोगों का मानना है कि वर्षों से छंटाई नहीं होने, जड़ों में मिट्टी भराई नहीं किए जाने और नियमित निगरानी के अभाव में पेड़ कमजोर हो चुके हैं। पिछले वित्तीय वर्ष में वन विभाग द्वारा जिले में विभिन्न अभियानों के तहत करीब छह लाख 56 हजार पौधे लगाए गए थे। हर साल छह लाख से साढ़े छह लाख तक पौधरोपण किया जाता है। विभागीय व्यवस्था के अनुसार पौधों का ...