जड़ी-बूटी संग्रहण गोदाम निर्माण को भूमि आवंटन की मांग उठाई
बागेश्वर, जून 13 -- देवेंद पांडे, बागेश्वर। जिला भेषज सहकारी संघ लिमिटेड, बागेश्वर ने संघ के लिए स्थायी कार्यालय भवन एवं जड़ी-बूटी संग्रहण गोदाम निर्माण हेतु भूमि आवंटन की मांग उठाई है। इस संबंध में संघ के अध्यक्ष संजय साह जगाती ने प्रदेश के शहरी विकास, पर्यावरण एवं जलागम प्रबंधन मंत्री तथा जनपद के प्रभारी मंत्री राम सिंह कैड़ा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि जिला भेषज सहकारी संघ पिछले 25 वर्षों से जनपद में जड़ी-बूटियों के विदोहन, संग्रहण एवं विपणन का कार्य कर रहा है। संघ के माध्यम से स्थानीय काश्तकारों को आर्थिक लाभ मिल रहा है तथा पारंपरिक औषधीय वनस्पतियों के संरक्षण और विपणन को बढ़ावा मिला है। संघ ने बताया कि वर्तमान में उसका स्वयं का कार्यालय भवन नहीं है, जिसके कारण सभी बैठकें एवं अभिलेख किराये के भवन से संचालित किए जा रहे है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.