हरिद्वार, अगस्त 4 -- पतंजलि योगपीठ के महामंत्री एवं पतंजलि विश्वविद्यालय के कुलपति आचार्य बालकृष्ण का जन्मदिवस मंगलवार को पतंजलि योगपीठ-2 में जड़ी-बूटी दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर रक्तदान शिविर, नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच एवं औषधि वितरण, औषधीय पौधों का वितरण और साक्ष्य आधारित 12 नई आयुर्वेदिक औषधियों का लोकार्पण किया गया। समारोह में स्वामी रामदेव और आचार्य बालकृष्ण समेत करीब 710 लोगों ने रक्तदान किया, जबकि लगभग 1500 लोगों ने नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का लाभ उठाया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्वामी रामदेव ने कहा कि योग और आयुर्वेद भविष्य में विश्व चिकित्सा पद्धति के रूप में स्थापित होंगे। उन्होंने कहा कि पतंजलि रिसर्च फाउंडेशन ने वैज्ञानिक अनुसंधान और साक्ष्यों के आधार पर आयुर्वेद को नई पहचान दिलाई है। उनके अनुसार, जिन क्षेत्...