विकासनगर, मार्च 5 -- जनजातीय क्षेत्र जौनसार-बावर के मुख्य मार्ग कालसी-चकराता मोटर मार्ग पर जड़वाला के समीप सड़क बदहाल हो गई है। बीते वर्ष भारी बारिश के दौरान भूस्खलन के कारण मार्ग संकरा हो गया है। कई स्थानों पर सुरक्षा दीवारें क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। इससे क्षेत्र में दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है। कालसी-चकराता मोटर मार्ग जौनसार-बावर का प्रमुख संपर्क मार्ग है। इससे प्रतिदिन हजारों लोग आवाजाही करते हैं। मार्ग के क्षतिग्रस्त होने से वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, सहिया-क्वानू मोटर मार्ग भी भूस्खलन के कारण सड़क कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त है। इस मार्ग से दर्जनों गांवों के लोग आवागमन करते हैं। सड़कों की दयनीय स्थिति के कारण इन पर सफर करना जोखिमभरा हो गया है। इन दिनों ग्रामीण क्षेत्रों के किसान मटर की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.