बेगुसराय, फरवरी 27 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। कला एवं संस्कृति विभाग व जिला प्रशासन की ओर से गुरुवार की संध्या शबरी महोत्सव 2026 का भव्य आयोजन सदर प्रखंड के कुसमहौत स्थित शबरी मंदिर परिसर में आयोजित किया गया। जिला प्रशासन की ओर से आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ डीडीसी आकाश चौधरी, उप मुख्य पार्षद अनीता देवी, एसडीओ अनिल कुमार, जिला कला एवं संस्कृति अधिकारी श्याम कुमार सहनी, बीडीओ रवि कुमार, सहायक आपूर्ति अधिकारी हिमांशु कुमार, मटिहानी प्रखंड के बीडीओ सदैव कुमार तथा नीमचंदपुरा के थाना अध्यक्ष विवेक कुमार द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत बिहार गान से हुई। इसके बाद कलाकारों द्वारा स्वागत गीत, लोक भजन, लोकगीत एवं शबरी के राम भजन प्रस्तुत किए गए। गायक मंडली में शिवम कुमार, संजय कुमार, प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.