जट्टारी में शोभायात्रा का आयोजन आज
अलीगढ़, मार्च 27 -- जट्टारी। कस्बा जट्टारी के रामलीला मैदान में नवसंवत्सर के पावन अवसर पर 12वां नव दुर्गा महोत्सव अत्यंत श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। महोत्सव की जानकारी देते हुए समिति के उप-प्रबंधक हेमंत चौधरी ने बताया कि आयोजन का शुभारंभ विधि-विधान से पूजा-अर्चना और मूर्ति स्थापना के साथ किया गया। इस वर्ष भी माँ भगवती की अखंड ज्योति भक्त पैदल चलकर दिल्ली स्थित कालकाजी मंदिर से लाए हैं। दरबार में ज्योति विराजमान होने के बाद से ही दर्शनों के लिए भक्तों का तांता लगा हुआ है। महोत्सव के समापन के अवसर पर नवमी (शुक्रवार) को शाम करीब पांच बजे से एक विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी।शोभायात्रा में विभिन्न देवी-देवताओं के स्वरूपों की सुंदर झांकियाँ, सुरीली धुनों के साथ बैंड-बाजों की टोली एवं अखाड़ों द्वारा माँ काली का भव्य और पारंपरिक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.