अलीगढ़, जुलाई 7 -- जट्टारी, संवाददाता। टप्पल कस्बा के माजरा मिलक में दोपहर 12 बजे अचानक एक मकान भर भराकर गिर गया। मकान में बंधे 12 पशु मलबे में दब गए। मकान गिरने की सूचना पर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और घटना स्थल की तरफ दौड़ पड़े। घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम व पशु चिकित्सा अधिकारी को देकर घटना स्थल पर एकत्रित हुए ग्रामीणों ने बमुश्किल पशुओं को मलबे से बाहर निकाला। जहां घायल पशुओं का पशु चिकित्सा टीम ने उपचार शुरू किया। मकान गिरने से गांव में आसपास के लोग सहम गए। ग्रामीणों के अनुसार गांव मिलक निवासी सत्तू पुत्र सरदार का मकान अचानक गिर गया। मकान गिरने से मकान स्वामी सत्तू की आठ भैंस तथा उनके चार लवारे मलबे में दबने से बुरी तरह घायल हो गए। ग्रामीणों ने मलबे में दबे पशुओं को बेमुश्किल बाहर निकाला। परिवार ने बताया कि मकान गिरने से कुछ सम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.