जटौला गांव में हुई फायरिंग के मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार
फरीदाबाद, मई 13 -- पलवल, अजित कुमार। जटौला गांव में हुए जानलेवा हमले के मामले में क्राइम ब्रांच होडल की टीम ने दो और मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 13 मार्च 2026 को जटौला के पूर्व सरपंच गिर्राज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उनका बेटा सन्नी फरीदाबाद कोर्ट से घर लौट रहा था। गांव की गली में अनिल तंवर की स्कार्पियो खड़ी थी। जब सन्नी ने गाड़ी हटाने को कहा, तो दोनों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि उस वक्त अनिल ने गाली-गलौज करते हुए पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी दी और गाड़ी पर पत्थर भी फेंके।आरोप है कि अगले दिन सुबह करीब आठ बजे आरोपी अपने अन्य साथियों के साथ हथियारों से लैस होकर जटौला पहुंचे और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। पूर्व सरपंच गिर्राज पर फरसे से जानलेवा हमला किया गया, जबकि उनके भाई संजय को दो गोलियां लगीं।होडल क्राइम ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.