फरीदाबाद, मार्च 15 -- पलवल। जिले के जटोला गांव में शनिवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब करीब 20-25 हथियारबंद लोग गांव के सरपंच के घर पर हमला बोल दिया। इस दौरान हुए पथराव से सरपंच के सिर में चोट लग गई। जबकि उनके भाई के पैर में गोली लग गई। वहीं दूसरे पक्ष से भी एक व्यक्ति को छर्रे लगे हैं। दोनों पक्षों ने पुलिस को शिकायत दे दी है। अभी तक पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया है। पुलिस के अनुसार, जटोला गांव के सरपंच गिर्राज का बेटा 13 मार्च की रात पृथला गांव से आ रहा था। पृथला गांव में रास्ते में एक युवक ने अपनी गाड़ी खड़ी की हुई थी। जब सरपंच के बेटे ने रास्ते से गाड़ी हटाने को कहा तो दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई और मामला हाथापाई तक पहुंच गया। बाद में सरपंच का बेटा किसी तरह अपनी गाड़ी दूसरे रास्ते से निकालकर घर लौट आया।बताया जा रहा है कि इसी विव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.