जटेपुर उत्तरी की मुख्य सड़क पर बह रहा गंदा पानी
गोरखपुर, मार्च 7 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। पिछले 15 दिनों से जटेपुर उत्तरी कॉलोनी की मुख्य सड़क पर नाले का गंदा पानी बह रहा है। इस कारण आने जाने वाले राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क चौड़ीकरण के कारण तोड़फोड़ में नाला मलबे से पट गया है, लेकिन इसकी सफाई नहीं होने से जलनिकासी बाधित है। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि लोक निर्माण विभाग से कई बार शिकायत की गई, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही। सड़क पर जलभराव के कारण गड्ढे दिख नहीं रहे हैं, जिसमें दो पहिया वाहन चालक अक्सर गिरकर चोटिल हो जाते हैं। स्थानीय नागरिक अनिरुद्ध पटेल, अमित गुप्ता, मनोज कुमार ने बताया न नगर निगम सुनवाई कर रहा न ही लोक निर्माण विभाग।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.