बांदा, जून 11 -- बांदा। मरीज का सीना कट गया, तीन पसलियां कट गईं, चेस्ट कैविटी खुल गई, खाने की थैली दो जगह से कट गई, तिल्ली कट गई, बड़ी आंत कट गई, पेट के आर्गन कवर करने वाली झिल्ली ओमेंटम कट गई, लेफ्ट डायाफ्राम कट गया, इतना सब होने के बाद भी रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज के सर्जन डाक्टर आरसी अरुण और उनकी टीम ने मरीज की सफ़ल सर्जरी करके मरीज की जान बचा ली। 49 वर्षीय कल्लू प्रजापति पुत्र भदेदु थाना बबेरू मजदूरी करता है। कल्लू दो जून को हैंड आरा मशीन ले कर गांव में ही किसी के यहां पेड़ काटने गया था पेड़ काटते वक्त पेड़ की एक डाल कल्लू के ऊपर गिर गई जिससे कल्लू हैंड आरा मशीन सहित नीचे गिर गया और मशीन की चपेट में आने से कल्लू के पेट मे और सीने में आरा मशीन का ब्लेड चल गया जिससे कल्लू गम्भीर रूप से घायल हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...