अलीगढ़, जून 25 -- अलीगढ़। मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, नोएडा के डॉक्टरों ने एडवांस स्टेज ओरल कैंसर से पीड़ित अलीगढ़ के एक 58 वर्षीय मरीज की जटिल जबड़ा पुनर्निर्माण (रिकंस्ट्रक्शन) सर्जरी की है। मरीज के चेहरे की संरचना के साथ-साथ बोलने, चबाने और निगलने महत्वपूर्ण क्षमताओं को भी सफलतापूर्वक बहाल किया गया। मैरिस रोड स्थित एक होटल में आयोजित प्रेसवार्ता में यह जानकारी दी गई। मैक्स हॉस्पिटल के सर्जिकल ऑन्कोलॉजी विभाग के प्रिंसिपल डायरेक्टर व यूनिट हेड डॉ. एसएम शोएब जैदी ने बताया कि मरीज को पहले से मधुमेह और उच्च रक्तचाप की समस्या थी। जांच में मुंह के निचले हिस्से में स्क्वैमस सेल कार्सिनोमा (ओरल कैंसर) का पता चला, जो जबड़े की हड्डी तक फैल चुका था। यह भी पढ़ें- कैंसर मरीजों के लिए शुरू हुई डिजिटल सहायता प्रणाली इसके बाद मरीज को विशेष उपचार ...