रिषिकेष, दिसम्बर 23 -- हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के डॉक्टरों की टीम ने एक युवक की छाती से 18 सेंटीमीटर का ट्यूमर सफलतापूर्वक निकालकर उसे नया जीवन दिया है। यह ट्यूमर हृदय पर गंभीर दबाव बना रहा था, जिससे मरीज को लंबे समय से सांस लेने में परेशानी हो रही थी। जौलीग्रांट स्थित हिम्स में कार्डियो सर्जरी विभाग के कार्डियक सर्जन डॉ. अक्षय चौहान ने बताया कि विकासनगर देहरादून निवासी 35 वर्षीय रमेश चंद पिछले कई वर्षों से सांस फूलने और सांस लेने में कठिनाई की समस्या से जूझ रहे थे। कई अस्पतालों में उपचार के बावजूद उन्हें राहत नहीं मिल पाई। इसके बाद वे हिम्स जौलीग्रांट पहुंचे, जहां विस्तृत जांच और सीटी स्कैन में उनकी छाती में 18 सेंटीमीटर का अत्यंत बड़ा ट्यूमर पाया गया, जो उनके हृदय को बुरी तरह दबा रहा था। इतने बड़े और हृदय के अत्यंत समीप स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.