जटिल रोगों में बेहद कारगर है होम्योपैथी : डॉ.रजनीश द्विवेदी
कन्नौज, अप्रैल 10 -- नगर के मोहल्ला सराफान में संजीवनी होम्योपैथिक क्लीनिक पर होम्योपैथी के जनक डॉ.सैमुअल हैनीमैन का 271वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर डॉ.रजनीश द्विवेदी ने कहा लाइलाज रोगों में होम्योपैथी चिकित्सा बेहद कारगर है। उन्होंने कहा आज होम्योपैथी भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में चिकित्सा की दूसरी प्रमुख पद्धति बन गई है। देश में इसकी शुरुआत 19वीं शताब्दी के प्रारंभ में कोलकाता से होम्योपैथिक फिजीशियन डॉ.महेंद्रलाल सरकार ने की थी। डॉ.अनुप्रिया ने कहा लोगों का यह सोचना गलत है कि यह बहुत धीमी और देर से असर करती है। सच तो यह है कि रोग जटिल होने के बाद रोगी आते हैं। चार-पांच साल पुराने रोग को ठीक करने के लिए चार-पांच महीने का समय लगता है, जबकि तीन-चार दिन पुराना रोग एक-दो दिन में ठीक हो जाता है। डॉ.अनिल सिंह चौहान ने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.