मथुरा, अप्रैल 29 -- एसकेएस हॉस्पिटल मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर के सुपर स्पेशलिटी यूरोलॉजी विभाग ने एक गंभीर व चुनौतीपूर्ण मामले में सफलता हासिल करते हुए 78 वर्षीय मरीज रघुवीर को नया जीवन दिया है। मरीज को पेशाब में अत्यधिक रक्तस्राव (गंभीर हीमैच्यूरिया), मूत्राशय में बड़े ब्लड क्लॉट्स व पेशाब रुकने (एक्यूट यूरिनरी रिटेंशन) की समस्या के साथ कैजुअल्टी में भर्ती कराया गया था। वह पूर्व से रिकरेंट यूरिनरी ब्लैडर कैंसर से पीड़ित थे और कई अस्पतालों में उपचार नहीं मिल पाया था। जांच में ब्लैडर क्लॉट्स, गंभीर एनीमिया व डाइसेलेक्ट्रोलाइटेमिया जैसी जटिलताएं सामने आने पर मरीज को तत्काल स्थिर कर यूरोलॉजी विभाग में भर्ती किया गया। इसके बाद विशेषज्ञ डॉक्टर डॉ. सोमदत्त शर्मा ने त्वरित निर्णय लेते हुए इमरजेंसी सिस्टोस्कोपी विद क्लॉट इवैक्यूएशन एवं अर्जें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.