वाराणसी, मार्च 14 -- वाराणसी। बीएचयू के कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि जटिल मैक्सिलोफेशियल चोट के प्रभावी उपचार के लिए मेडिकल और डेंटल विशेषज्ञों के बीच समन्वित सहयोग जरूरी है। फेशियल ट्रॉमा के आधुनिक प्रबंधन के लिए उन्नत प्रशिक्षण भी समय की आवश्यकता है। आईएमएस-बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर स्थित स्किल सेंटर में शुक्रवार को एओ सीएमएफ कोर्स-मैनेजमेंट ऑफ फेशियल ट्रॉमा कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन हुआ। फैकल्टी ऑफ डेंटल साइंसेज के ओरल एवं मैक्सिलोफेशियल सर्जरी विभाग की दो दिवसीय कार्यक्रम में कुलपति ने कहा कि सामान्य के साथ इलाज ज्यादा बेहतर होता है। इसमें प्रतिष्ठित संस्थानों के विशेषज्ञों और राष्ट्रीय संकायों के प्रतिभागियों को फेशियल ट्रॉमा प्रबंधन की आधुनिक तकनीकों का प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान इंटरेक्टिव व्याख्यान, केस डिस्कशन और हैंड्स...