जटिल कैंसर की सर्जरी से जावेद को मिली नई जिंदगी
मथुरा, मई 2 -- दिल्ली से निराश लौटे कोसीकलां निवासी जावेद पुत्र इकबाल को केडी मेडिकल कॉलेज-हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च सेण्टर में नई जिंदगी की आस मिली। विशेषज्ञ सर्जिकल ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. उमा शर्मा के नेतृत्व में करीब छह घंटे चले ऑपरेशन में मरीज की कमर के दाएं हिस्से से 12 सेंटीमीटर की बड़ी कैंसर गांठ सफलतापूर्वक निकाली गई। 37 वर्षीय जावेद पिछले दो वर्षों से कमर में बढ़ती गांठ से परेशान था, जो हाल के महीनों में गंभीर हो गई थी और उसके दैनिक जीवन को प्रभावित कर रही थी। दिल्ली में जांच के बाद उसे नसों का कैंसर बताया गया और सर्जरी की सलाह दी गई, लेकिन आर्थिक कारणों से परिजन उसे केडी हॉस्पिटल ले आए। यह भी पढ़ें- हेड एंड नेक सर्जरी विभाग ने 9000 मरीज देखे यहां डॉ. उमा शर्मा ने एमआरआई जांच के बाद 25 अप्रैल को सर्जरी की, जिसमें डॉ. तेजा, निश्चेतना विशेषज्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.