जटिल ऑपरेशन कर महिला को दिया नया जीवन
प्रयागराज, अगस्त 30 -- प्रयागराज, संवाददाता। एसआरएन अस्पताल के सर्जरी विभाग में पित्त की थैली का जटिल ऑपरेशन कर महिला को नया जीवन दिया गया। कौशाम्बी की रहने वाली परवीन बानो को कई माह से पेट में दर्द हो रहा था। जांच के बाद उनकी पित्त की थैली में पथरी पाई गई लेकिन जांच से यह भी पता चला कि महिला को जन्मजात दोष साइट्स इनवर्टर्स नामक कंजेनाइटल एनोमाली की समस्या है।इसमें महिला का हृदय बाएं के बजाय दाएं तरफ, लीवर व पित्त की थैली दाएं के बजाय बायीं तरफ और प्लीहा बाएं के बजाय दाएं तरफ था। ऐसी स्थिति में दूरबीन विधि से ऑपरेशन करना काफी मुश्किल था। ऑपरेशन टीम में सर्जरी विभाग के सहायक आचार्य डॉ. केपी सिंह, डॉ. शिवम मित्तल, डॉ. सौरभ, एनेस्थिसिया के डॉ. अरविंद यादव और नर्सिंग स्टॉफ शामिल रहे। डॉ. केपी के अनुसार यह जन्मजात दोष 30 से 35 हजार लोगों में ए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.