अलीगढ़, जनवरी 16 -- अलीगढ़। शेखर सर्राफ मेमोरियल हॉस्पिटल में हुए जटिल ऑपरेशन से 13 वर्षीय चिराग की जान बच सकी। चिराग ऊंचाई से गिर गया था, जिससे उसके पेट में अत्यंत गंभीर आंतरिक चोटें आई थीं। अल्ट्रासाउंड व सीईसीटी जांच में बाईं किडनी, अग्नाशय व तिल्ली में चोट पाई गईं। वरिष्ठ जनरल सर्जन डॉ. अजीम फारूकी ने बताया कि ऑपरेशन के दौरान पेट में लगभग दो लीटर रक्त मिला। समय पर सही जांच, त्वरित निर्णय और सटीक सर्जरी के कारण बच्चे की जान बचाने में सफलता मिली। हॉस्पिटल के प्रबंध निदेशक सुमित सर्राफ ने चिकित्सकीय टीम की सराहना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.