जटिल ऑपरेशन कर नर्सिंग छात्रा की बचाई जान
प्रयागराज, सितम्बर 17 -- प्रयागराज। वरिष्ठ न्यूरो सर्जन डॉ. प्रकाश खेतान ने सड़क दुर्घटना में घायल एक नर्सिंग छात्रा के सिर का जटिल ऑपरेशन कर जीवन दान दिया। डॉ. खेतान के अनुसार यदि समय से ऑपरेशन सफल न होता तो छात्र लकवाग्रस्त हो जाती या आजीवन कोमा में रहना पड़ता। मेजा के जमुआ की रहने वाली छात्रा आंचल गुप्ता बाइक से जा रही थी। 18 अप्रैल को हुई सड़क दुर्घटना में उसके सिर में गंभीर चोट आ गयी। सीटी स्कैन के बाद पता चला की सिर में चार जगह ज्यादा समस्या है। इसलिए पहली बार 18 अप्रैल, दूसरे बार 24 अप्रैल, तीसरी बाद दो मई और चौथी बार 12 सितंबर को ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन के बाद मरीज की स्थिति अब सामान्य है। डॉ. खेतान के अनुसार छात्रा के सिर की ऑप्टिन नर्स अधिक प्रभावित थी, जिससे दाहिना भाग निष्क्रिय हो रहा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.