जटाशंकर महादेव मंदिर के विकास को 25 लाख देने की घोषणा
रुडकी, अगस्त 31 -- लक्सर, संवाददाता। प्राचीन जटाशंकर महादेव मंदिर खानपुर में सोमवार को कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने हवन-यज्ञ में आहुति देकर श्रद्धालुओं को संबोधित किया। उन्होंने मंदिर के विकास के लिए 25 लाख रुपये देने की घोषणा की। साथ ही जटाशंकर महादेव मंदिर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की बात कही। सतपाल महाराज ने कहा कि सरकार महाभारत काल से जुड़े धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों के विकास के लिए लगातार काम कर रही है। धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि हाल ही में आयोजित कांवड़ मेले में पर्यटन विभाग की ओर से कांवड़ियों की सुविधा के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की गई थी। यह भी पढ़ें- Dehradun News: लक्सर के जटाशंकर महादेव मंदिर पहुंचे सतपाल महाराज, यज्ञ के बाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.