रांची, अगस्त 27 -- रांची। राष्ट्रीय खेल दिवसर के अवसर पर बिहार अवॉर्ड सेरेमनी में पारालिंपिक कमेटी ऑफ झारखंड के अध्यक्ष जटाशंकर चौधरी को लाइफटाइम अचीवमेंट प्रदान किया गया। जटाशंकर चौधरी ने कहा कि यह मेरे लिए ही नहीं बल्कि पूरे झारखंड के लिए सम्मान की बात है। आज दूसरे प्रदेश के लोग भी पारालंपिक कमेटी ऑफ झारखंड के द्वारा किए जा रहे कार्यों को सराह रहे हैं। हमारी एक अलग पहचान बन रही है, यह समस्त दिव्यांग मित्रों की दुआओं का असर है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...