जटायु मोक्ष की कथा सुन भाव विभोर हुए श्रद्धालु
अलीगढ़, जून 27 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। डीएवी इंटर कालिज में श्रीराम कथा चल रही है। शुक्रवार को कथा व्यास ने सीताहरण, जटायु मोक्ष की कथा का मार्मिक वर्णन किया। इस दौरान पांडाल जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठाय।कथा व्यास शिवानंद महाराज ने बताया कि माता सीता के हरण का प्रसंग केवल एक घटना नहीं, बल्कि धर्म और अधर्म के बीच संघर्ष का प्रतीक है। उन्होंने जटायु प्रसंग का वर्णन करते हुए कहा कि भगवान श्रीराम ने जटायु को अपने पिता के समान सम्मान देकर मोक्ष प्रदान किया, जो यह दर्शाता है कि प्रभु अपने भक्तों के प्रेम और समर्पण का सदैव मान रखते हैं। कथा में यह भी बताया गया कि भगवान अपने शरणागत और भक्तों का हर परिस्थिति में उद्धार करते हैं तथा उनके जीवन को सार्थक बनाते हैं। कथा श्रवण के दौरान श्रद्धालु भाव-विभोर होकर प्रभु श्रीराम के जयकारों से व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.