गोरखपुर, अप्रैल 3 -- कैम्पियरगंज। गोरखपुर-सोनौली राजमार्ग के किनारे स्थित वन क्षेत्र के भारीवैसी वनग्राम में जटायु प्रजनन केंद्र के पास जुआ खेले जाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, इस वायरल वीडियो की आप का अपना अखबार 'हिन्दुस्तान' आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है। वायरल वीडियो में करीब एक दर्जन मोटरसाइकिल खड़ी दिखाई दे रही हैं, जबकि कुछ युवक जमीन पर बैठकर ताश के पत्तों से जुआ खेलते नजर आ रहे हैं। वहीं कई अन्य युवक आसपास खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते दिख रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि फरेंदा थाना क्षेत्र के भारीवैसी गांव में कच्ची शराब के अवैध कारोबार के साथ जुए का अड्डा भी संचालित हो रहा है। बताया जा रहा है कि यहां रोजाना दूर-दराज से लोग पहुंचते हैं और लाखों रुपये तक का दांव लगाया जाता है। यह स्थान गो...