जटायु के साहस से सजेगा नाथ नगरी में मातृशक्ति का अनूठा उद्यान
बरेली, अगस्त 28 -- नाथ नगरी में अब जटायु के साहस,धैर्य और त्याग की गाथा मातृशक्ति के सम्मान और सुरक्षा के संदेश से जुड़ेगी। नाथ कॉरिडोर के अंतर्गत आदिनाथ चौक के पास करीब 10 हजार वर्गमीटर भूमि पर अनूठे उद्यान के निर्माण की परिकल्पना तैयार की गई है। यह उद्यान मुख्यमंत्री के मिशन शक्ति विजन को नया आयाम देने के साथ शहर के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल करने की तैयारी है। गुरुवार को बीडीए उपाध्यक्ष सौम्या पांडेय ने अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण कर पार्क निर्माण की कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। उपाध्यक्ष ने कहा कि जटायु ने माता सीता की रक्षा के लिए रावण से युद्ध करते हुए अपने प्राणों का बलिदान दिया था। उनका यह त्याग नारी की गरिमा और रक्षा के लिए सर्वोच्च साहस का प्रतीक है। रामायण में माता सीता की रक्षा के लिए रावण से युद्ध करते हुए जटायु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.