जटायु की वीरता और श्रीराम के प्रति निष्ठा सुन श्रोता भावुक
बलिया, मार्च 27 -- नगरा, हिन्दुस्तान संवाद। पुरानी दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित श्रीराम जन्म महोत्सव के तहत चल रहे रामकथा प्रवचन के आठवें दिन बुधवार की देर शाम श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। पूरा वातावरण भक्ति और आस्था से सराबोर नजर आया।कथा व्यास विजय कौशिक ने सीता हरण प्रसंग को मार्मिक ढंग से प्रस्तुत करते हुए धर्म-अधर्म के संघर्ष को समझाया। जटायु-रावण युद्ध का वर्णन करते हुए जटायु की वीरता और भगवान श्रीराम के प्रति उनकी निष्ठा को विस्तार से बताया, जिससे श्रोता भावुक हो उठे। कहा कि भगवान श्रीराम ने अन्याय के खिलाफ खड़े होकर सुग्रीव को उसका अधिकार दिलाया। सुग्रीव के राज्याभिषेक का सुंदर वर्णन करते हुए धर्म की स्थापना का संदेश दिया।इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ आरती के साथ हुआ। विजय नारायण सिंह उर्फ गोपाल जी, निर्भय प्रकाश, मनमोहन सिंह,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.